फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हवन में आहुतियां डाल डाॅक्टरों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। सैफई यूनिवर्सिटी के तीन डॉक्टरों सहित पांच लोगों के कन्नौज में हुए सड़क हादसे में मौत के बाद रविवार को कंबाइंड इंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आवासी कैंपस में श्रद्धांजलि सभा के साथ हवन यज्ञ किया। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. पंकज जैन के साथ प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों ने यज्ञशाला में आहुतियां देकर सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में तैनात डॉ. केतन आनंद के भाई के शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे डॉ. नरदेव गंगवार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. अनुरुद्ध वर्मा, सीनियर टेक्नीशियन अधिकारी संतोष कुमार मौर्या व सीनियर स्टोर अधिकारी राकेश कुमार की आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में मौत हो गई थी।
मृत आत्मा की शांति के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, उपाध्यक्ष योगेश यादव ने टीम के नेतृत्व में शांति यज्ञ कराया। डॉ. आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह, विभागाध्यक्ष माइक्रो बायोलॉजी डॉ. राजेश वर्मा, पूर्व विभागाध्यक्ष बायोकेमिस्ट्री डॉ. कल्बे जब्बाद, अधिशासी अभियंता केपी सिंह, डाॅ. अरुण, नीरज कुमार, डाॅ. संतोष कुमार उपाध्याय, अमित तिवारी, चीफ फार्मासिस्ट विनोद कुमार, रविप्रताप, विशंभर पांडे, मयंक मिश्रा, गौरव गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें