फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रदेश स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 12 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रदेश स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से जिला स्तरीय ट्रायल 12 नवंबर को सुबह 10 बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। इसमें चयनित खिलाड़ी 13 नवंबर को मंडलीय ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 14 से 17 नवंबर तक झांसी में होगी।
विज्ञापन


ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को नगर निगम की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाणपत्र और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। जरूरी दस्तावेज के अभाव में चयन प्रक्रिया में शामिल होने में दिक्कत हो सकती है। ट्रायल से संबंधित जानकारी के लिए खिलाड़ी ग्रीनपार्क स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें