फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैडमिंटन और कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल कल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खेल निदेशालय उप्र की ओर से राज्यस्तरीय समन्वय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 23 से 25 सितंबर तक अयोध्या में होगी जबकि राज्यस्तरीय सबजूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता पांच से सात अक्तूबर तक अलीगढ़ में होगी। इसके लिए जिलास्तरीय ट्रायल 20 सितंबर को दोपहर एक बजे और मंडलस्तर पर ट्रायल दोपहर तीन बजे ग्रीनपार्क स्टेडियम में ही लिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी उपक्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क अमित पाल ने दी। इच्छुक खिलाड़ी ग्रीनपार्क खेल कार्यालय में या फिर बैडमिंटन प्रशिक्षक रमेश कुमार यादव से 9140701410 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी तरह, राज्यस्तरीय समन्वय सबजूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 24 से 26 सितंबर तक कासगंज में होगी। इसके लिए जिलास्तरीय ट्रायल 20 सितंबर को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में सुबह 10 बजे और मंडलस्तरीय ट्रायल दोपहर तीन बजे से लिया जाएगा। खिलाड़ी ग्रीनपार्क खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें