डॉक्टर और फार्मासिस्ट को एसएसपी आवास ले जाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन पुलिस पर बुधवार रात लगभग साढ़े 11 बजे जिला अस्पताल के डॉक्टरों और फार्मासिस्टों ने जबरन एसएसपी आवास ले जाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर गुरुवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन और डॉक्टरों ने ओपीडी प्रभावित करके सिविल लाइन पुलिस पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि रात में आई पुलिस ने एसएसपी के परिजनों का स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया है। उधर, एसएसपी ने बताया कि उन्होंने किसी भी डॉक्टर को लाने के निर्देश नहीं दिए थे। मामले की जांच कराई जा रही है।