फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए ग्रीनपार्क में ट्रायल 23 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिला और मंडल स्तर पर ट्रायल व चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडियम स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय परिसर में 23 मार्च से शुरू होंगे।
विज्ञापन



ट्रायल में 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में जिम्नास्टिक और तैराकी, जबकि 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में कुश्ती, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबॉल खेलों के लिए बालक और बालिकाओं का चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल ने बताया कि जिला स्तर के ट्रायल 23 से 26 मार्च के बीच और मंडल स्तर के 27 से 30 मार्च के बीच होंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जो तीन से नौ अप्रैल तक आगरा, बरेली, मेरठ, लखनऊ, मैनपुरी, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, सोनभद्र, झांसी, सहारनपुर और अमेठी में आयोजित की जाएंगी।


छात्रावास में प्रवेश के लिए जिम्नास्टिक और तैराकी में प्रतिभागी की आयु एक अप्रैल 2026 को 12 वर्ष से कम तथा अन्य खेलों में 15 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु प्रमाण के लिए विद्यालय की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाणपत्र पर बीएसए या डीआईओएस के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे। यदि ट्रायल के समय यह संभव न हो तो विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से जारी प्रमाणपत्र और अभिभावक का नोटरी शपथपत्र भी मान्य होगा। इच्छुक खिलाड़ी खेल साथी पोर्टल पर लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें