फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल की बिजली गुल, डॉक्टरों ने टॉर्च की राेशनी में किया इलाज

Mon, 24 Jul 2017 02:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हैलट और इससे संबद्ध दूसरे अस्पतालों में रविवार को अचानक बिजली गुल हो गई। डॉक्टरों ने टॉर्च की रोशनी में इलाज किया। जेके कैंसर संस्थान में भी मरीजों को दिक्कत हुई, जबकि कार्डियोलॉजी में जनरेटर चलता रहा।
विज्ञापन


हैलट फीडर से सुबह 10:50 बजे बिजली के तारों के आसपास पेड़ों की डालों की छटाई के लिए बिजली काट दी गई। इसके बाद हैलट में जनरेटर चलाया गया, पर इससे इमरजेंसी, आईसीयू, आपरेशन थियेटर, बाल रोग चिकित्सालय और जच्चा बच्चा अस्पताल के आपरेशन थियेटर आदि में विद्युत व्यवस्था बहाल की गई, जबकि वार्डों में मरीज पसीना - पसीना होते रहे। रोशनी कम होने की वजह से टार्च की रोशनी में मरीजों का चेकअप, इंजेक्शन लगाए गए। संक्रामक रोग चिकित्सालय में भी यही स्थिति रही। दोपहर 2:10 बजे बिजली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें