फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आगरा, जयपुर जाना होगा आसान, कल से चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलवे चार नवंबर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी और राजस्थान के खातीपुरा (जयपुर) के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू करेगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेगी। इससे यात्रियों को आगरा और जयपुर की ओर जाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा। ट्रेन का उद्घाटन 26 अक्तूबर को विशेष ट्रेन के रूप में किया गया था।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 18061 सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस हर बुधवार को दोपहर 2:15 बजे सांतरागाछी से रवाना होगी और अगले दिन बृहस्पतिवार रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। कानपुर सेंट्रल पर यह ट्रेन दोपहर दो बजे आएगी और 2:05 बजे रवाना होगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 18062 खातीपुरा-सांतरागाछी एक्सप्रेस छह नवंबर से हर शुक्रवार सुबह 9:15 बजे खातीपुरा से चलेगी। कानपुर सेंट्रल पर शाम 6:45 बजे पहुंचकर 6:50 बजे रवाना होगी और शनिवार शाम 7:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, रांची और टाटानगर समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें