फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंदूर सी तपती ट्रेन में यात्रा, रास्ते में खाना न पानी

विज्ञापन
स्पेशल श्रमिक ट्रेन से कानपुर सेंट्रल पहुंचे यात्री ...अर्पण संवाद
विज्ञापन
45 डिग्री तापमान में तंदूर जैसी तपती 9 ट्रेनों से सेंट्रल स्टेशन पर सोमवार को उतरे प्रवासी श्रमिकों का हाल बेहाल रहा। पानी की बोतल देखते ही लपक पड़े। जो ट्रेन के भीतर बैठे थे वह भी रेल प्रशासन से पानी के लिए गुहार लगा रहे थे। रेलवे ने हर कोच में पानी की बोतल पहुंचाई। अहमदाबाद और बंगलूरू आदि शहरों से कानपुर सेंट्रल पहुंची स्पेशल श्रमिक ट्रेन से उतरने वाले मजदूरों ने बताया कि रास्ते में खाना, पानी नहीं पानी। शहरों में काम बंद होने के बाद वहां कई रातें भूखे पेट सोना पड़ा। अब बाहर नहीं जाएंगे। अपने गांव में काम कर गुजर बसर कर लेंगे। फिलहाल कानपुर सेंट्रल पर उतरे प्रवासी श्रमिकों को पानी की बोतल और लंच पैकेट दिए गए। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद रोडवेज बसों से उनको गृह जनपद के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

कभी पड़ोसियों ने भरा पेट तो कभी भूखे पेट गुजारे दिन
अहमदाबाद से आई उन्नाव निवासी नीलू ने बताया पति सिलाई की दुकान में काम करते थे। राशन खत्म होने के बाद कभी पड़ोसियों ने पेट भरा तो कभी भूखे पेट ही सो गए।
घर से दो अर्थियां उठ गई, हम पहुंच नहीं पाए
प्रयागराज निवासी विनोद, पत्नी पूनम और बच्चे के साथ बंगलूरू से आए हैं। बताया कि काम बंद होने के बाद भूखे रहना पड़ा। घर में दादा और भतीजे की मौत हो गई और हम लोग नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

बिस्कुट पैकेट और पानी की बोतल से 24 घंटे का सफर
अहमदाबाद से यात्रियों को सिर्फ एक बोतल पानी और बिस्कुट पैकेट मिला था। उसी के सहारे हमने कानपुर का सफर तय किया। रास्ते में ट्रेन कई जगह रुकी, लेकिन कहीं भी पानी या लंच पैकेट नहीं मिले।
अहमदाबाद में सिलाई की दुकान में काम करता था। लॉकडाउन में सबसे ज्यादा समस्या खाने की हुई। कई बार तो भूखे पेट रहना पड़ा। - अजय, निवासी रायबरेली
बंगलूूरू में दिहाड़ी मजदूर था। काम बंद होने के बाद उधारी या पड़ोसियों के सहारे पेट भरा है। अब दोबारा लौटकर नहीं जाएंगे। - राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, निवासी प्रयागराज
शिया युवा यूनिट के कार्यकर्ताओं ने बांटी ईदी
ईद के मौके पर ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट के कार्यकर्ताओं ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर श्रमिकों को फ्रूटी, केले, लंच पैकेट, पानी के पाउच और बिस्कुट बांटे। संस्था के चेयरमैन शहाब रिजवी, महासचिव नायाब आलम शारिब अब्बास, नाजिश रिजवी, आमिर अब्बास और दानिश रिजवी मौजूद रहे। वहीं, पहल सामाजिक सेवा संस्थान ने 500 लंच पैकेट और पानी के पाउच बांटे। इस मौके पर अजय कुमार द्विवेदी, पीयूष तिवारी और राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें