फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: टैंकर से टकराई कार, पिता पुत्र समेत चार की मौत

Wed, 18 May 2022 05:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

अकबरपुर में बुधवार को पानी के टैंकर और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर एसडीएम और सीएमओ मौजूद हैं। 
 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा हुआ। अकबरपुर में कानपुर-इटावा हाईवे पर बुधवार को केटीएल के पास डिवाइडर पर लगे पौधों में पानी डाल रहे टैंकर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में औरैया निवासी कार सवार आढ़ती पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। एनएचएआई की एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एके सिंह व एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम के निर्देश पर शाम पांच बजे के बाद सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। गोविंद नगर दिबियापुर रोड औरैया निवासी आढ़ती सुशील उर्फ राजू  पोरवाल (55), बेटे मयंक पोरवाल (23) के साथ दवा लेने कानपुर जा रहे थे। कार अजहर अली (25) चला रहा था। उनके साथ निझाई मोहाल के ज्वैलर्स अरविंद माधव पुरवा (59) भी थे। अकबरपुर में कानपुर-इटावा हाईवे पर हादसा हो गया। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत धोषित कर दिया।

विज्ञापन

हाईवे पर लगे पौधों में पानी डाल रहा था टैंकर, नहीं लगे थे संकेतक 
हादसे में एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। सिंचाई के लिए खड़े टैंकर के पहले संकेतक नहीं लगाया गया था। एसडीएम अकबरपुर वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि हाईवे पर नियमों की अनदेखी करने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें