फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सफर की परीक्षा में धरी रह गईं परिवहन व्यवस्थाएं

विज्ञापन
फोटो-29-रोडवेज डिपो के बाहर खड़ी बस में चढ़ते पीईटी के अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : ramban news
विज्ञापन
औरैया। पीईटी परीक्षा को लेकर सुबह और शाम की पाली को मिलाकर छह हजार से ज्यादा अभ्यर्थी व उनके अभिभावकों की भीड़ ने परिवहन व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी। बसें हो या ट्रेन सभी खचाखच भरी रहीं। सीट पर बैठने तो छोड़िए खड़े होकर सफर करने में भी लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ी। फफूंद रेलवे स्टेशन पर तो प्रयागराज जाने के लिए अभ्यर्थियों ने स्टेशन मास्टर से लंबी दूरी की ट्रेन रोकने की मांग की। देर रात तक अभ्यर्थी गंतव्य को रवाना हो सके।
विज्ञापन

रोडवेज की ओर से पीईटी परीक्षा के मद्देनजर विशेष तैयारी की गई थी। अलीगढ़ रूट के अलावा इटावा, कानपुर व आगरा के लिए 12 अतिरिक्त बसें दौड़ाई गईं। इन बसों में सामान्य यात्रियों के साथ-साथ अभ्यर्थी भी चढ़े। भीड़ इस कदर रही कि ज्यादातर यात्री खड़े होकर चले। वहीं फफूंद रेलवे स्टेशन पर तीन परीक्षा स्पेशल ट्रेनें रोकी गई। बावजूद इसके अभ्यर्थियों की भीड़ गंतव्य को जाने के लिए देर रात तक जद्दोजहद करती रही। ट्रेनों के स्टेशन पर ठहराव लेने पर यात्रियों की भारी भीड़ चढ़ने की जद्दोजहद करती नजर आई।
परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए फफूंद स्टेशन पर रविवार शाम कानपुर सेंट्रल रुकने वाली 04098 दरभंगा एक्सप्रेस को प्लेटफॉर्म-1 पर रोका गया। इससे पहले दोपहर में कामाख्या एक्सप्रेस परीक्षा स्पेशल ट्रेन भी रोकी गई। जबकि रात में मथुरा स्पेशल ट्रेन को रोका गया। ज्यादातर परीक्षार्थी स्पेशल ट्रेनों से रवाना हुए। वहीं, 50 से ज्यादा परीक्षार्थी जाने से रह गए। उन्होंने स्टेशन मास्टर से 04067 प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन रोकने की मांग की। इन यात्रियों को प्रयागराज की ओर जाना था। स्टेशन मास्टर ने अधिकारियों से बात करने को कहा लेकिन परीक्षार्थी ट्रेन रुकवाने की जिद करने लगे। स्टेशन मास्टर अधिकारियों से वार्ता करने में लगे रहे। देर रात तक यह जद्दोजहद चलती रही।

फोटो-29-रोडवेज डिपो के बाहर खड़ी बस में चढ़ते पीईटी के अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : ramban news

फोटो-29-रोडवेज डिपो के बाहर खड़ी बस में चढ़ते पीईटी के अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : ramban news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें