फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जाम से हुआ परिवहन मंत्री का सामना, फ्लीट के बीच थे ई-रिक्शा-टेंपो, फिर पूछ बैठे ये सवाल

Wed, 26 Dec 2018 11:43 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
झकरकटी के जाम में प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव फंस गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर जीटी रोड पर झकरकटी के जाम में बुधवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव भी फंस गए। उन्हें बस अड्डे से अफीम कोठी तक पहुंचने में आधा घंटा लग गया। झकरकटी ओवरब्रिज पार करने में ही 14 मिनट लग गए। ओवरब्रिज पर टेंपो, ई-रिक्शा और टेंपो उनकी फ्लीट के बीच में चल रहे थे। ब्रिज से उतरकर बस अड्डे के मुख्य द्वार पर खड़े कई टेंपो की वजह से उन्हें आगे से घूमकर आना पड़ा। यह हाल तब था जब पुलिस साथ में थी और फ्लीट में चल रहे वाहनों के हूटर बज रहे थे।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री आकस्मिक निरीक्षण पर बस अड्डे पहुंचे थे। उनका काफिला दोपहर डेढ़ बजे कोपरगंज साइड से पुल पर चढ़ा और बस अड्डे के भीतर पौने दो बजे दाखिल हुआ। वापसी में उनका काफिला दोपहर 1:10 बजे ओवरब्रिज पर चढ़ा और अफीम कोठी पहुंचने में पौने दो बज गए। इसके बाद उन्होंने विकास नगर में ड्राइवरों के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में व्यवस्थाएं जांचीं।
विज्ञापन

मंत्री ने पूछा, बसों से तो नहीं लगता जाम 

जाम से जूझकर बस अड्डे पहुंचे परिवहन मंत्री ने एआरएम राजीव कटियार से पूछा कि क्या बसों की वजह से जाम लगता है। जवाब मिला नहीं, अवैध रूप से टेंपो और ई-रिक्शे खड़े रहते हैं। झकरकटी बस अड्डे पर 14 पीआरडी जवान देखरेख के लिए होने चाहिए लेकिन सिर्फ सात हैं। उन्होंने इसे बढ़ाने को कहा। कहा कि बस अड्डे के भीतर ही सवारी ली जाए। बाहर गाड़ियां खड़ी कर सवारी लेने और उतारने की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। मौके पर परिवहन निगम के आरएम अतुल जैन और अनूप अवस्थी समेत कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

रावतपुर होकर चलेंगी रायबरेली, लखनऊ की बसें 
झकरकटी बस अड्डे पर यात्री महेश मिश्रा ने परिवहन मंत्री से रावतपुर होकर लखनऊ, रायबरेली और हरदोई की बसों को चलाने की बात कही। मंत्री ने पूछा कि ऐसा संभव है या नहीं। जवाब हां में मिला तो उन्होंने कहा कि कि झकरकटी से जरीब चौकी, रावतपुर, गुरुदेव पैलेस से विकास नगर, गंगा बैराज होते हुए लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव और हरदोई के लिए कुछ बसे चलाई जाएं। एक महीने में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें