मृतका की फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में अछल्दा क्षेत्र के ग्राम लडैय़ापुर में जेवर चोरी का आरोप लगाते हुए विवाहिता की उसके ससुरालियों ने गला कसकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिवारीजनों ने मृतका की सास और ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका था।
मायकेवालों का आरोप है कि लड़ैयापुर निवासी दीक्षा (21) पत्नी धर्मेंद्र सिंह की हत्या उसके ससुरालियों ने कर दी। हत्या के बाद ससुरालीजन फरार हो गए। दीक्षा की मौत की जानकारी गांव के लोगों ने बिचवानी भारत सिंह को दी। भारत सिंह ने घटना की जानकारी दीक्षा के मायकेवालों को दी।