फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और गांववालों बीच ‘महाभारत’, इनामी बदमाश को दबोचने गई थी फोर्स

Sun, 24 Sep 2017 10:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट
विज्ञापन
इनामी बदमाश को दबोचने के लिए जिला पंचायत सदस्य के घर पहुंची स्वाट टीम से गांववाले भिड़ गए। पुलिसवाले वर्दी में नहीं थे। गांववालों ने टीम के साथ चल रही भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि जवाबी कार्रवाई में स्वाट टीम ने फायरिंग की और ग्रामीणों को पीटा। पुलिस की मारपीट में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के भतीजे व जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह पाल समेत छह लोग घायल हो गए। स्वाट टीम पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने औरैया- कन्नौज मार्ग जाम कर दिया। एसपी ने लोगों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवाया। मामला यूपी के औरैया जिले का है। 
विज्ञापन


औरैया दिबियापुर में शनिवार शाम करीब पांच बजे स्वाट टीम टाटा सूमो से औरैया-कन्नौज मार्ग स्थित भटपुरा अड्डा निवासी जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह पाल के घर पहुंची। गांववालों के मुताबिक साथ में एक अन्य गाड़ी थी, जिस पर भाजपा का झंडा लगा था। उस वक्त शिव सिंह के घर से सामने रहने वाले रिटायर्ड फौजी इंद्रपाल सिंह की बेटी की गोद भराई और पुलिस में तैनात उनके बेटे की वरीक्षा का कार्यक्रम चल रहा था। स्वाट टीम पीछे से शिव सिंग के घर में घुसी। यह देख महिलाओं एवं बच्चों ने शोर मचाया तो कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों ने स्वाट टीम को घेर लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें