फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीस दिन से ट्रांसफार्मर खराब, पढ़ाई हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय टिटावली में पिछले 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इससे आसपास के क्षेत्रों में और विद्यालय में बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न आने के कारण विद्यालय की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। पानी के लिए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे लगे वाटरकूलर तक जाना पड़ता है। विद्यालय में डिजिटल क्लास नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक जितेंद्र यादव ने बताया कि बच्चों को तेज धूप में लगभग एक किलोमीटर दूर पानी की बोतल भरने जाना पड़ता है। सड़क पार कर पानी लाने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में जेई को शिकायती पत्र दिया जा चुका है लेकिन इसके बाद भी ट्रांसफार्मर ठीक नहीं किया गया है। गांव के रामदास यादव, कुलदीप, प्रेम कुमार, डाले, रंजना देवी, निर्मला देवी आदि ग्रामीणों ने निगम से जल्द ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में एसडीओ अजयपाल गौतम ने बताया कि उन्हें एक दिन पूर्व ही ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत मिली है जिसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। एक दो दिन के अंदर ही ट्रांसफार्मर को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें