फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रामीणों को किया संचारी रोगों के प्रति जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। कंपोजिट विद्यालय टिटावली में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने इस दौरान गांव में लोगों को साफ सफाई के महत्व व संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर जानकारी दी। विद्यालय में शिक्षकों ने संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर गोष्ठी आयोजित की।
विज्ञापन

इसमें छात्रों को इन रोगों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों ने गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता रखने, मच्छरों से बचाव करने और आसपास पानी जमा न होने देने के लिए प्रेरित किया। यह अभियान टिटावली, कोला, प्रेमकापुरा, भोया, आखड़ा, कोटरा, बिरौनाबाग, अर्रुकापुरा, गढैया, सिरसा, मिटहटी, रानीपुरा और विद्यापुरा गांवों में भी चलाया जाएगा। प्रधानाध्यापक जितेंद्र यादव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के महत्व को समझाना और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना है। विद्यालय के 185 छात्र-छात्राओं ने अब तक दो हजार से अधिक लोगों के हस्ताक्षर कराएं हैं। कई बच्चों ने व्यक्तिगत रूप से 10-10 लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें