फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने पर भी नहीं रुकेगी आपूर्ति

Sun, 10 May 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में कहीं भी ट्रांसफार्मर जलने या खराब होने पर भी अब लोगों को ज्यादा देर बिजली संकट नहीं झेलना पड़ेगा। ट्रांसफार्मर ठीक होने तक मोबाइल ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जाएगी। ट्रांसफार्मर लाने और ले जाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से मोबाइल ट्राली विद्युत विभाग को दी गई है।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमारी आर्या ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने या खराब होने पर उसे बदलने या ठीक होने तक लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ता था।


 विद्युत विभाग कि उपखंड अधिकारी अनिल आहूजा ने बताया कि सूचना मिलने पर विद्युतकर्मी तत्काल ट्राली ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचेंगे और खराब ट्रांसफार्मर ठीक होने तक उसके जरिये आपूर्ति की जाएगी। इस वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बिजली विभाग की ओर से एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें