फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से करें ट्रांसगंगा योजना में आवेदन

Thu, 06 Oct 2016 10:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी ट्रांसगंगा योजना
विज्ञापन
उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) की उन्नाव स्थित ट्रांसगंगा हाईटेक सिटी के भूखंडों की योजना में शुक्रवार से आवेदन शुरू होंगे। योजना में 120 वर्गमीटर से लेकर 300 वर्गमीटर वाले 922 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


भूखंडों की दर 18 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। ट्रांसगंगा सिटी में विभिन्न श्रेणियों वाले भूखंडों की योजना की घोषणा चार अक्तूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर की गई थी।

1151 एकड़ में निर्माणाधीन ट्रांसगंगा सिटी में पहले चरण में इतने ही आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च की जा चुकी है। इसके आवंटियों को कब्जा देने की प्रक्रिया जारी है। एमडी अमित कुमार घोष ने बताया कि भूखंडों की योजना में शुक्रवार से आवेदन किए जा सकेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा और येस बैंक की शाखाओं में योजना के फार्म उपलब्ध हैं। पांच नवंबर तक योजना में आवेदन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना पर एक नजर
भूखंडों का एरिया (वर्गमीटर में) और संख्या
120        231
200        143
250        111
260        15
300        422
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें