फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल के शिलान्यास कार्यक्रम में आग से हड़कंप, केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में डटे जवान

Thu, 06 Oct 2016 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बीमा हॉस्पिटल के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद थे केंद्रीय मंत्री तभी मुख्यद्वार पर लग गई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के फजलगंज के पास स्थित एएसआई हास्पिटल के शिलान्यास कार्यक्रम में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बंडारू दत्तात्रेय और सांसद मुरली मनोहर जोशी भी मौजूद थे तभी बाहर मुख्यद्वार पर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग से कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में लगे जवानों ने मोर्चा संभालते हुए उन्हें सुरक्षित किया। सबसे हैरानी बात तो यह थी कि सरकारी हॉस्पिटल में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल से संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई। इसके बाद 300 बेड के बीमा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भूमि पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें