फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शुक्लागंज के पुराने पुल पर अब पूरी रफ्तार से गुजरेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शुक्लागंज के पुराने रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत हो जाने के बाद कानपुर-लखनऊ रूट पर ट्रेनें फुल स्पीड में दौड़ेंगी। अभी तक इन्हें कॉसन लेकर पुल से गुजारा जाता था। ओवरब्रिज की मरम्मत का करीब 73 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

पुराना हो जाने की वजह से इस ओवरब्रिज की मरम्मत की दरकार थी। इस वजह से लखनऊ-कानपुर रूट पर ट्रेनें औसत रफ्तार से नहीं दौड़ पा रही थी। हालत यह थी कि अप लाइन पर 10 किमी प्रतिघंटा तो डाउन पर 30 किमी प्रति घंटा के कॉसन पर ट्रेनों को गुजारा जाता था। वंदे भारत जैसी ट्रेन भी इसी रफ्तार से गुजरती थी। हालांकि, कानपुर से लखनऊ जाने पर रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार इस ओवरब्रिज के पास करीब 45 किमी प्रति घंटा होगी लेकिन लखनऊ से आने पर पूरी रफ्तार से आएंगी।

बता दें कि रेलवे ने इस ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए 20 मार्च से 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया था जो 30 अप्रैल को पूरा हो रहा है। इस दौरान पुल की कमजोर स्टील व लोहे की चादर बदलकर एच बीम चैनल स्लीपर लगाए जा रहे हैं। लखनऊ मंडल के डीआरएम व चीफ ब्रिज इंजीनियर की देखरेख में यह काम चल रहा है। इसमें 250 कर्मचारी लगे हुए हैं। मेगा ब्लाक के दौरान ट्रेनों की आवाजाही सीमित की गई है। कानपुर से लखनऊ के बीच चल रहीं चार ट्रेनें भी 10 किमी प्रति घंटे का कॉसन लेकर गुजारी जा रही हैं।
विज्ञापन


इस ओवरब्रिज की मरम्मत के बाद मेमू, सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। लखनऊ-कानपुर के बीच वंदे भारत भी 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी लेकिन दिल्ली जाने पर इसकी स्पीड 140 किमी प्रतिघंटा होगी।
विज्ञापन

-एसएम शर्मा, डीआरएम, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें