फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का कानपुर दौरा : चार प्लेटफार्मों पर दो घंटे बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन

Wed, 23 Jun 2021 11:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

राष्ट्रपति के आने के एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक प्रभावित रहेगा आवागमन
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों का संचालन स्टेशन के चार प्लेटफार्मों पर शुक्रवार शाम को दो घंटे नहीं होगा। प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रेसिडेंशियल सैलून रुकेगा। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर भी ट्रेनें शाम को छह से आठ बजे तक नहीं आएंगी। दूसरे प्लेटफार्मों पर ट्रेनों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। रात आठ बजे के बाद ट्रेनों का संचालन होने लगेगा। सिर्फ प्लेटफार्म नंबर 10 सैलून के लिए तीन दिन तक आरक्षित रहेगा।

विज्ञापन


रूट की सिक्योरिटी को अलर्ट रखेगा कमांड सेंटर
राष्ट्रपति की ट्रेन को नई दिल्ली से कानपुर तक आने में सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर ही कमांड सेंटर बनाया जाएगा। इसमें आरपीएफ और जीआरपी के अलावा कमिश्नरी पुलिस के अफसर भी होंगे। ये लोग राष्ट्रपति के सैलून के रूट के अलग-अलग स्टेशन पर पहुंचने के पहले ही सिक्योरिटी को अलर्ट करेंगे कि सैलून पिछले स्टेशन पर है और पहुंचने वाला है।

राष्ट्रपति का रूट, मोहल्ला चमकाएंगे 200 सफाई कर्मचारी
राष्ट्रपति का रूट चमकाने के लिए नगर निगम ने 200 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उनकी पत्नी अपना घर देखने दयानंद विहार जा सकती हैं। इसलिए इस मोहल्ले में विशेष सफाई, डिवाइडरों की रंगाई पुताई, मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराई जा रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार ने बताया कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित रूट और जिस मोहल्ले (दयानंद विहार) में उनका बंगला है, वहां और इंदिरा नगर, मकड़ी खेड़ा, कल्याणपुर, वीआईपी रोड, विकासनगर से दयानंद विहार जाने वाला मार्ग, जाजमऊ प्रवेश द्वार, वीआईपी रोड होते हुए सर्किट हाउस में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें