फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी: 15 अगस्त से होंगे ये बदलाव, जानें क्या है खास

Sat, 11 Aug 2018 06:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कानपुर से चलने और रुकने वाली 45 ट्रेनों का रुकने का समय भी घटाया 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अगस्त से कानपुर से आने-जाने वाली 11 ट्रेनों का समय बदल जाएगा। इसके अलावा ट्रेनों की लेटलतीफी दूर करने के लिए रेलवे ने 41 ट्रेनों का ठहराव कानपुर सेंट्रल स्टेशन पांच से 15 मिनट तक कम कर दिया गया है। अनवरगंज में भी चार ट्रेेनों का ठहराव का समय घटाया गया है। 
विज्ञापन

डेमो पिक
चित्रकूट-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (14109) सेंट्रल पर अब दस मिनट पहले शाम 7:55 बजे आएगी और सेंट्रल से ट्रेन (14110) सुबह 11:10 बजे रवाना होगी। कासगंज-कानपुर एक्सप्र्रेस (15038) पांच मिनट बाद रात आठ बजे आएगी। वलसाड-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेसअब सेंट्रल स्टेशन पर 20 मिनट की देरी से शाम साढ़े सात बजे आएगी।
 
विज्ञापन

डेमो पिक
भिवानी-कानपुर कालिंदी एक्सप्रेस 25 मिनट देरी से सुबह 11:35 बजे सेंट्रल पर आएगी। कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर (51802) 55 मिनट पहले सुबह 6:10 बजे रवाना होगी। कानपुर-झांसी पैसेंजर (51804) 55 मिनट लेट सुबह 7:05 बजे सेंट्रल से छूटेगी। कानपुर-कासगंज एक्सप्रेस (15037) सेंट्रल से पांच मिनट पहले सुबह 10:40 बजे छूटेगी।

गोरखपुर से अनवरगंज आने वाली चौरी-चौरा एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से दोपहर 1:20 बजे अनवरगंज आएगी। फैजाबाद-अनवरगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस (14221) 20 मिनट की देरी से सुबह 10:30 बजे अनवरगंज आएगी। अनवरगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर (54157) 20 मिनट पहले सुबह 5:20 बजे अनवरगंज आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें