उन्नाव में लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग के अजगैन स्टेशन की क्रॉसिंग पर रविवार सुबह पटरी चटकने की सूचना से हड़कंप मच गया। पटरी चटकने से ट्रेनों को रोक दिया गया। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन हरकत में आ गया।
मौके पर पहुंची टीम ने पटरी बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी। जिससे दो घंटे से भी ज्यादा समय के लिए रेल रूट प्रभावित रहा। ट्रैक दुरुस्त होने के बाद कॉसन देकर ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया।