अप लाइन में फ्रैक्चर से थमी ट्रेनों की रफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
औरैया में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कानपुर-टूंडला के बीच भरथना स्टेशन के पास अप लाइन में फ्रैक्चर हो गया । जिससे रेल यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
फ्रैक्चर होने से कानपुर से जाने वाली सभी ट्रेनें अछल्द और घसारा स्टेशन आउटर के बीच रोक दी गईं। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई घण्टे रेल लाइन प्रभावित रही। अप लाइन में फ्रैक्चर होने की जानकारी पीडब्ल्यूआइ को मिला तो फौरन ट्रैकमैन और जूनियर इंजीनियर को मौके पर भेजा। ज्वाइंट के पास फ्रैक्चर होने पर फिश प्लेट को और मजबूती से कसा गया। ट्रेनों को कॉशन देकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
ये ट्रेनें हुई प्रभावित
नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस, कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, गुवाहटी सुपर फास्ट एक्सप्रेस, और तीन मालगाडिय़ां प्रभावित हुईं।