फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेनें फुल, अब रोडवेज बसों का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 16::::आरक्षण कराने के लिए जंक्शन स्टेशन पर बनी खिड़की पर लाइन में लगे लोग। संवाद
विज्ञापन






- रोडवेज अधिकारियों ने कसी कमर, सबसे ज्यादा दिल्ली रूट के लिए लगाई बसें



संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए अभी से लोगों ने ट्रेनों में सीटें बुक करा ली हैं। दिल्ली से इटावा और इटावा से दिल्ली व लखनऊ तक की अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं।
त्योहार होने की वजह से वेटिंग भी कन्फर्म होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में अब रोडवेज बसें ही यात्रियों का सहारा बनेंगी। ऐसे में रोडवेज ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। दिल्ली समेत करी तीन मुख्य रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं अन्य रूटों पर फेरे बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




19 अगस्त को रक्षाबंधन है। ऐसे में घर आने और फिर वापस जाने के लिए लोगों ने अपने जाने के लिए ट्रेनों में सीटें आरक्षित करा ली हैं। दिल्ली और लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों व आने वाली ट्रेनें लगभग 17 से लेकर 20 तक फुल हैं। सभी में वेटिंग की टिकट मिल रही है। त्योहारी सीजन होने की वजह से वेटिंग कन्फर्म होने की उम्मीद नहीं है।
17 को शनिवार को होने की वजह से अधिकांश लोग 17 को ही दिल्ली, एनसीआर से त्योहार मनाने के लिए घर आ जाएंगे। 17 को दिल्ली से इटावा आने वाली वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर में 123, एसी में 41, पूर्वा एक्सप्रेस में स्लीपर में 127, एसी में 71, कैफियत एक्सप्रेस स्लीपर 112, एसी में 71, मगध के स्लीपर में 95, एसी में 26, जम्मूतबी में स्लीपर 150, एसी 50, नेता जी कालका एक्सप्रेस, नार्थईस्ट और नीलांचल बाकी अन्य ट्रेनों में भी वेटिंग है। यही स्थिति 18 और 19 की भी है।
वहीं लौटने के लिए 20 अगस्त को भी सभी ट्रेनें फुल हैं। दिल्ली की ओर जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर में 47, एसी में 31, कैफियत एक्सप्रेस में 32, एसी में 34, मगध एक्सप्रेस में स्लीपर 51, एसी 19, सुबह वाली शताब्दी में 142, शाम वाली शताब्दी में 70 और अमृत भारत एक्सप्रेस में भी 38 वेटिंग है।
विज्ञापन



रोडवेज यह किए इंतजाम



रोडवेज की ओर से फर्रुखाबाद, मैनपुरी और दिल्ली के लिए विशेष रूप से बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। 17 अगस्त से इटावा से दिल्ली के लिए 30 बसें चलाई जाएंगी। इनमें से 25 इटवा डिपो और पांच सैफई डिपो की रहेंगी। वहीं फर्रुखाबाद मार्ग पर भी पांच बसों को बढ़ाकर 20 किया जा रहा है। इस रूट पर 20 बसें चलाई जाएंगी। मैनपुरी मार्ग पर चार बसों को बढ़ाकर 10 बसें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को रहात मिलेगी। एआरएम डीएम सक्सेना ने बताया कि अन्य रूटों पर फेरे दोहरे कर दिए जाएंगे। किसी भी स्थिति में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। तीन दिनों के लिए सभी चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी रद कर दी गई हैं। बिना बताए अवकाश पर जाने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें