रूरा। कोहरे की वजह से रेल संचालन बिगड़ा हुआ है। गुरुवार की सुबह 5 बजे के बाद तेज कोहरा छा जाने से से नगर के रूरा स्टेशन पर रुकने वाली पैसेजर व एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों लेट हो गईं। इससे दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को समस्या हुई।
रूरा स्टेशन पर रुकने वाली सुबह पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन 3 बजकर 40 मिनट से दो घंटा की देरी से 5बजकर 40 मिनट पर आई। प्रयागराज जाने वाला ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 4:20 बजे से ढाई घंटे की देरी से 6:50 बजे आई। वहीं, फफूंद से कानपुर सेंट्रल मेमू 6 बजकर 41 मिनट से डेढ़ घंटा की देरी से 8:19 बजे आई। इंटरसिटी एक्सप्रेस आगरा से लखनऊ 9 बजकर 27 मिनट से लगभग डेढ़ घंटा की देरी से 10:53 बजे आई। वहीं, इटावा जाने वाली सुबह कानपुर- इटावा मेमू 7 बजकर 43 मिनट से दो घंटा की देरी से 10:10 बजे आई।
कानपुर अलीगढ़ स्पेशल मेमू 7 बजकर 54 मिनट से आधा घंटा की देरी से 8:30 बजे आई। दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस सुबह 8 बजकर 20 मिनट से एक घंटा 20 मिनट की देरी से 9:47 बजे आई। रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक ललित गुप्ता ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों की गति धीमी है। जिससे ट्रेनें लेट हो रही है।