फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटकी पटरी से गुजरी ट्रेनें, पता लगने पर मचा हड़कंप

Sun, 03 Sep 2017 10:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : demo
विज्ञापन
औरैया रेल हादसे को अभी ज्यादा द‌िन बीते भी नहीं थे क‌ि  एकबार फ‌िर यहां रेलवे की बड़ी लापरवाही का बड़ा सबूत म‌िला है। ज‌िले के कंचौसी इलाके में रव‌िवार को चटकी पटरी से एक ट्रेन रफ्तार में गुजर गई और इसके बाद वहां जो हुआ बेहद चौंकाने वाला है... 
विज्ञापन


दरअसल, ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक की न‌िगरानी कर रहे कीमैन की नजर चटकी पटरी पर पड़ी। इसके बाद तो जैसे हड़कंप ही मच गया। बता दें यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली-हावड़ा रूट पर जर्जर ट्रैक से ट्रेन गुजरने की घटना सामने आई हो। ऐसे में रेलवे की लापरवाही बड़ी मुसीबतों को बुलावा दे रही हैंं।  

जानकारी के मुताब‌िक यूपी के औरैया ज‌िले के कंचौसी के पास डाउन ट्रैक पर चटकी पटरी से जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनें गुजर गईं। कीमैन की सूचना के बाद काशन लगाकर पटरी बदलने का काम शुरू हुआ। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को तीस किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गुजारा गया। देर शाम तक ट्रैक पर मरम्मत का काम जारी था।
विज्ञापन


औरैया जिले में कंचौसी स्टेशन व क्रासिंग के बीच डाउन लाइन की पटरी लूप लाइन के ज्वाइंट पर चटकी गई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जोधपुर से हावड़ा जा रही डाउन जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12308) व आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस इसी चटकी पटरी से गुजर गईं। दस बजे के आसपास ट्रैक का निरीक्षण कर रहे कीमैन कन्हैयालाल ने चटकी पटरी देख कंचौसी स्टेशन अधीक्षक महेंद्र बाबू और गैंगमैन इंचार्ज अखिलेश को सूचना दी।

आनन-फानन रेलवे के मैकेनिक व गैंगमैन की टीम मौके पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक ने टूंडला कंट्रोलर को सूचना देकर ब्लॉक लिया। तत्काल होम सिग्नल के पास तीस की स्पीड से ट्रेन गुजारे जाने का काशन लगा दिया गया। गैंगमैन की टीम ने पटरियों को बदलने का काम शुरू किया। इस दौरान शताब्दी, स्वतंत्रता सेनानी व कालका एक्सप्रेस को तीस की स्पीड से गुजारा गया।

इसी क्रासिंग के पूर्वी किनारे पर 24 अगस्त को जर्जर पटरी बदली गई थी। कर्मचारियों ने बताया कि पटरी पुरानी होने के कारण चटक रही है। धीरे-धीरे सभी पटरियों को बदला जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र बाबू ने बताया कि पटरी चटकने की सूचना मिली थी। देर शाम तक मरम्मत काम जारी रहा।
विज्ञापन


-आनन-फानन शुरू हुआ पटरी बदलने का काम।
-ब्लाक लगाकर तीस की स्पीड का लगाया बोर्ड।
-कंचौसी में चटकी पटरी से गुजरीं ट्रेनें
-कीमैन की सूचना के बाद ट्रैक पर मरम्मत कार्य शुरू, तीस की स्पीड से गुजारी गई शताब्दी सहित कई ट्रेनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें