फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का ऐसा खौफ लगा ली फांसी

Sun, 03 Sep 2017 10:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पिता की डांटने से दी जान
विज्ञापन
खौफ में बच्चे किस कदर गलत कदम उठा लेते हैं, इसे बताने के लिए ये घटना खुद गवाह है। मवेशी चराने गए किशोर से पिता का मोबाइल कहीं गिर गया। इससे वह दहशत में आ गया और फ‌िर खौफ में ऐसा कदम उठा ल‌िया क‌ि...
विज्ञापन


क‌िशोर ने डर के मारे ऐसा कदम उठा ल‌िया क‌ि पर‌िवार को ‌ज‌िंदगी भर का जख्म दे गया। दरअसल, जब पिता को मोबाइल खोने की जानकारी हुई तो उसने क‌िशोर को फटकार लगाई इस पर उसने गांव के बाहर फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर गांव में ही स्थित प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

यूपी के उन्नाव ज‌िले मौरावां थाना क्षेत्र में चिलौली गांव निवासी रामसुमेर लोधी का बेटा सुनील कुमार (12) शनिवार शाम साथियों के साथ मवेशी चराने के लिए गया था। गाना सुनने के लिए वह पिता का मोबाइल भी लेकर चला गया था। मवेशी चराने के दौरान मोबाइल कहीं गिर गया। उसने मोबाइल काफी खोजा, लेकिन नहीं मिला। शाम को वह मवेशी लेकर घर लौटा। लेकिन डर के कारण पिता को मोबाइल खो जाने की बात नहीं बताई।
विज्ञापन


रविवार सुबह पिता रामसुमेर ने मोबाइल फोन की जानकारी की तो उसने खो जाने की बात बताई। इस पर उसने बेटे सुनील को काफी डाटा। पिता की डाट से क्षुब्ध सुनील शौच के बहाने घर से निकला और गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नारायण दत्त तिवारी की बाग में पेड़ से फांसी लगा ली। खेत गए ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया सुनील पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था। मौरावां एसओ अमित तोमर ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-मोबाइल खोने पर पिता ने डाटा तो फांसी लगा ली
-घर से एक किमी. दूर बाग में पेड़ से लटका मिला शव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें