कानपुर। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में रविवार को देशभर से आए उद्योग विशेषज्ञों, टेक्नीशियनों, रिसर्चर्स ने शिरकत की। यह आयोजन पेंट टेक्नोलॉजी विभाग एवं इंडियन स्मॉल स्केल पेंट एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से किया गया।
फॉर्म्यूलेशन एंड मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ डेकोरेटिव एंड इंडस्ट्रियल पेंट्स विषय पर वक्ताओं ने चर्चा की। कार्यक्रम में डेकोरेटिव, वॉटर बेस्ड, सॉल्वेंट बेस्ड एवं इंडस्ट्रियल पेंट्स की फॉर्मुलेशन एवं मैन्युफैक्चरिंग के साथ रेजिन, क्वालिटी टेस्टिंग एवं उभरते कोटिंग स्टैंडर्ड्स पर विस्तृत सत्र आयोजित किए गए। इसमें 12 लेक्चर्स और छह लैब सेशंस रहे। विभागध्यक्ष डॉ. अरुण मैथानी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. पीके कमानी, डॉ. राधा सचान और डॉ. दुर्गेश कुमार सोनी ने तकनीकी प्रशिक्षण दिया। विभागाध्यक्ष ने इसे उद्योग अकादमिक साझेदारी का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने सस्टेनेबिलिटी, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित तकनीकों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। इस दौरान डॉ. पी.के. कमानी, देव तिवारी, सत्यार्थ मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद