फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएम विश्वविद्यालय में नौ फरवरी से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग का प्रशिक्षण

Sun, 07 Feb 2021 09:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय शहर के युवाओं में कौशल का विकास करके उनको आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेगा। इसके लिए नौ फरवरी से विवि में 25 युवक युवतियों को गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी शनिवार को सीएसजेएमयू की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने प्रेसवार्ता में दी। विवि  एमएसएमई के सहयोग से ईएसडीपी योजना के अंतर्गत युवाओं को छह सप्ताह का प्रशिक्षण देगा। कुलपति ने कहा कि छह सप्ताह में उनको कटिंग, सिलाई, कढ़ाई, कम्यूनिकेशन, मार्केटिंग और बैंक से लोन लेने की जानकारी दी जाएगी।

विभागाध्यक्ष राशि अग्रवाल ने बताया कि पाठ्यक्रम में 16 युवतियों और नौ युवकों ने दाखिला लिया है। इस कोर्स का शुल्क दो सौ रुपया है। इस मौके पर डॉ. विवेक सिंह सचान, प्रो. संजय स्वर्णकार, एमएसएमई के संयुक्त निदेशक वीके वर्मा, राजेश कुमार, प्रो. अंशु यादव और डॉ. आरएन कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें