फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: कांग्रेस सेवादल का प्रशिक्षण शिविर, अजय राय बोले- मैं हर कुर्बानी देने को तैयार…पीछे नहीं हटूंगा

Fri, 20 Dec 2024 04:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: अजय राय ने कहा कि 18 दिसंबर को विधान सभा घेराव में बिना साधनों के 20-25 हजार लोग लखनऊ पहुंचे। सरकार ने हर जगह ऐतिहासिक दबाव बनाया। यहां तक कि हजारों लोगों को विभिन्न धाराओं में नोटिस दिया। उन्होंने बताया कि "अंतिम संस्कार"में जाने से रोकने का यह पहला उदाहरण है।

विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के "रामायण मेला भवन" में चल रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। ध्वज वंदन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडेय व  प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया। राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी और तौकीर आलम  के संबोधन के बाद प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि अविनाश पांडेय ने चित्रकूट व भगवान राम की महिमा के साथ साथ सेवादल के इतिहास, नेहरू, हार्डिकर से लेकर इंदिरा जी, राजीव गांधी और अब राहुल गांधी तक सेवादल की यात्रा की सराहना की।

विज्ञापन

उन्होंने आज़ादी की लड़ाई में सेवादल के योगदान व नागपुर के झंडा आंदोलन का भी जिक्र करके वर्तमान परिस्थितियों में सेवादल की भूमिका के लिए कार्यकर्ताओं को आव्हान किया। शिविर के दूसरे सत्र में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व प्रभारी विश्वविजय सिंह ने प्रशिक्षण शिविर की श्रृंखलाओं को आगे बढ़ाने, ब्लॉक स्तर पर लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शारीरिक, मानसिक व वैचारिक रूप से तैयार करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने जोशीले संबोधन में कहा कि दिशा के साथ साथ आग भी लगनी चाहिए और वह लग चुकी है। हम चट्टान की तरह खड़े हैं।

Trending Videos

अंतिम संस्कार में जाने से रोकने का पहला उदाहरण
18 दिसंबर को विधान सभा घेराव में बिना साधनों के 20-25 हजार लोग लखनऊ पहुंचे। सरकार ने हर जगह ऐतिहासिक दबाव बनाया। यहां तक कि हजारों लोगों को विभिन्न धाराओं में नोटिस दिया। उन्होंने बताया कि "अंतिम संस्कार"में जाने से रोकने का यह पहला उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दो साल और देने का आह्ववाल किया और बदले में 2027, 2029 में कांग्रेस की सत्ता देने का वादा किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जो प्रधानमंत्री अक्षय वट के साथ तस्वीर खिंचवा रहे हैं, उनसे बनारस के अक्षय वट वृक्ष पर भी सवाल पूछें। उन्होंने कार्यकर्ताओ से हर परिस्थितियों में लड़ने का आहवान करते हुए कहा कि मैं हर कुर्बानी देने को तैयार हूं, पीछे नहीं हटूंगा।

विज्ञापन

300 शिविरार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया
प्रो. रमेश चंद्रा ने सेवादल के कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व को आदर्श बनाने और नेतृत्व निर्माण पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने संचालन करते हुए शिविरों की श्रृंखलाओं व उनमें होने वाले प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी। बांदा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दूबे और चित्रकूट जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने सभी अतिथियों का सम्मान व आभार व्यक्त किया और कहा कि इस ऐतिहासिक शिविर की व्यवस्थाओं में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रशिक्षण शिविर में आज लगभग 300 शिविरार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें