भारतीय रेलवे की चूक बार-बार सामने आ ही जाती है। गुरुवार को एक बार फिर ऐसा हुआ। यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पटरी चटकी मिली।
विज्ञापन
इस खबर से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक चटके होने की खबर मिलने से पहले लाइन से कई ट्रेनें गुजर चुकी थी।
यह जानकारी भी मिली है कि एक ग्रामीण ने पटरी चटकी देखी तो उसने अपनी लाल कमीज को लहराकर ट्रेन रुकवाई। सूचना मिलने के बाद में कालिंदी एक्सप्रेस को रोका गया।
आनन-फानन में मौके पर रेलवे अधिकारी व पुलिस टीम पहुंची और ट्रैक की जांच की। इसके बाद में तकरीबन 20 मिनट तक ट्रैक की मरम्मत करने में लगी। तब जाकर ट्रेन को रवाना किया गया। अभी तक कोई भी रेलवे अधिकारी इस पर बोलने को तैयार नहीं है।