फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुखरायां में ट्रेनों का ठहराव बंद होने से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। रेलवे विभाग झांसी डिवीजन के कस्बा पुखरायां रेलवे स्टेशन में 50 सालों से रुक रही कुशीनगर एक्सप्रेस और साबरमती एक्सप्रेस का एक पखवाड़ा पूर्व ठहराव बंद कर दिए जाने से क्षेत्रीय लोगों में रोष है। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ट्रेनों का ठहराव कराए जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रेल मंत्रालय को ट्वीट किए जा रहे हैं। सांसद और विधायक से पहल करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कानपुर झांसी रेल मार्ग पर स्थित पुखरायां रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश मध्य रेल झांसी डिवीजन के अंतर्गत आता है। यहां 50 साल से कुशीनगर एक्सप्रेस और साबरमती एक्सप्रेस रुकती थीं। इस व्यवस्था को एक पखवाड़ा पूर्व अचानक बंद करा दिया गया। इससे व्यापारी वर्ग के अलावा क्षेत्रीय गांवों के लोगों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा से दोनों ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है।
वहीं, भोगनीपुर क्षेत्र के विधायक विनोद कटियार से पुखरायां स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए शासन स्तर पर पहल कराए जाने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि ट्रेनों का ठहराव पुखरायां में नहीं कराया गया तो समस्त क्षेत्रीय जनता आंदोलन करने को विवश होगी। वहीं, निरंतर क्षेत्रीय लोगों के सोशल मीडिया पर ट्वीट करने के लिए सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रेल मंत्रालय, झांसी डिवीजन के डीआरएम, सांसद व विधायक को ट्वीट करने के लिए कहा जा रहा है। ट्वीट करने का दौर भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें