फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर-झांसी रेल ट्रैक पर बढ़ी ट्रेनों की रफ्तार, आज से शुरू होगा संचालन

Mon, 21 Sep 2026 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर-झांसी रेल सेक्शन पर ट्रेनों के संचालन को सुगम, सुरक्षित व गति देने के लिए लालपुर से चौरा के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल लगाने का काम पूरा हो चुका है। अब 21 सितंबर से रेल रूट पर एक साथ एक ही सेक्शन में दो ट्रेनों के संचालन की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लालपुर, मलासा, पुखरायां और चौरा स्टेशनों के बीच नई सिग्नल व्यवस्था के तहत ट्रेनों के संचालन की तैयारी है। अभी तक पारंपरिक ब्लॉक सिग्नलिंग व्यवस्था के तहत दो स्टेशनों के बीच एक समय में केवल एक ही ट्रेन चलाई जा सकती थी, लेकिन नई व्यवस्था होने के बाद एक ही ब्लॉक सेक्शन में एक से अधिक ट्रेनें सुरक्षित दूरी बनाकर चल सकेंगी।
इससे न केवल ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि रेलवे की लाइन क्षमता में सुधार होगा। ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के तहत ट्रैक पर लगभग हर दो किलोमीटर की दूरी पर आधुनिक सिग्नल स्थापित किए गए हैं। इससे ट्रेनों के बीच सुरक्षित अंतर बना रहेगा और धुंध या अत्यधिक ट्रैफिक के दौरान भी परिचालन बाधित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें