उन्नाव में रायबरेली-उन्नाव रेलमार्ग का विद्युतीकरण का काम पूरा होने और कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी के निरीक्षण के बाद ऊंचाहार से उन्नाव के बीच इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन का ट्रायल लिया गया। 112 किमी की दूरी 1 घंटे 25 मिनट का समय लगा।
उन्नाव-रायबरेली रेलमार्ग का विद्युतीकरण होने के बाद शुक्रवार को कमिशभनर ऑफ रेलवे सेफ्टी शैलेंद्र कुमार पाठक व डीआरएम संजय त्रिपाठी ने रेल मार्ग का निरीक्षण किया था। उन्नाव से रायबरेली के ऊंचाहार रेलवे स्टेशन तक रेल मार्ग के विद्युतीकरण को जांचने के बाद वापसी में विद्युतीकरण व ट्रैक मरम्मत कार्य की जांच के लिए ट्रेन को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया।
ऊंचाहार से उन्नाव जंक्शन के बीच की 112 किमी की दूरी तय करने में ट्रेन 8:30 बजे रायबरेली के ऊंचाहार रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और 9:55 बजे उन्नाव पहुंची। डीआरएम ने बताया कि रेलवे रूट इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन को चलाने के लिए पूरी तरह फिट पाया गया है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्रियों को सफर पूरा होने में समय की बचत होगी।