फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छात्र छात्राओं से भरी स्कूल बस पलटी, पब्लिक मदद को दौड़ी, हादसे में आठ घायल

Sat, 04 Jan 2020 11:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बस हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बिधनू में तिरमा गांव के पास शनिवार शाम को छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस सामने से आ रहे बेकाबू लोडर से बचने में पलट गई। चीख पुकार मचने पर पब्लिक दौड़ पड़ी। पुलिस ने उनकी मदद से सभी को बस से निकाला।
विज्ञापन


घायल चालक समेत आठ लोगों को रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। नर्वल स्थित परमहंस राममंगल दास इंटर कालेज का बस चालक वीरेंद्र कुमार यादव शनिवार शाम करीब 30 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को श्याम नगर छोड़ने जा रहा था।

तिरमा गांव तिराहे पर नाले के पास लोडर से बचने में अनियंत्रित हुई बस खेत में पलट गई।  चीखपुकार मचने पर पास में क्रिकेट खेल रहे युवकों समेत स्थानीय लोग मदद को पहुंचे। बस में फंसे लोगों को निकालने में पुलिस की मदद की।
विज्ञापन


घायल भाभा नगर निवासी शिक्षिका हेमा जोशी (35), श्यामनगर निवासी सोनी शर्मा (42), कमला टावर निवासी किरन (40), पिपरगवां निवासी छात्रा अमिता (15), कुईहार निवासी रोशनी पाल (10), सनिगवां निवासी हिमांशी अवस्थी (16), छात्र प्रियांशू (17) और चालक वीरेंद्र कुमार (30) कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा गया। थाना प्रभारी देवेंद्र सोलंकी ने बताया कि उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें