कानपुर देहात के झींझक रेलेवे स्टेशन पर ट्रेन का इंजन खराब होने के कारण खड़ी अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
भारतीय रेलवे इतनी छीछा लेदर के बावजूद सबक लेने को तैयार नहीं है। बेचारे रेलयात्रियों को मजबूरन समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। एक बार फिर अजमेर सियालदह के यात्रियों को रेलवे ने बड़ी मुसीबत में डाल दिया था।
दरअसल, दिल्ली हावड़ा रेल लाइन के झींझक रेलवे स्टेशन के पास अजमेर सियालदह एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आने के कारण चालक ने ट्रेन को झींझक रेलवे स्टेशन की मेन लाइन पर रोक लिया गया।
काफी प्रयास के बाबजूद इंजन न ठीक होने पर डाउन की मालगाड़ी को झींझक स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर खड़ा कर उसका इंजन काट कर ट्रेन में जोड़कर उसे 1घंटा 20 मिंनट बाद रवाना किया जा सका।
सियालदह से अजमेर जा रही 12987 जैसे ही झींझक रेलवे स्टेशन के पास पहुची तभी ट्रेन के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।जिसके कारण चालक ने ट्रेन को झींझक रेलवे लाइन की मेन लाइन पर रात्रि 10 बजकर 20 मिनट पर रोक लिया और सूचना स्टेशन मास्टर झींझक को दी।
ट्रेन के चालक के काफी प्रयास के बाद भी इंजन की खराबी ठीक नही हो सकी इस दौरान अप की पानीपत मालगाड़ी आगरा लखनऊ इंटर सिटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को अप की लूप लाइन से निकाला गया बाद में डाउन की इम्पटी बॉक्स मालगाड़ी को झींझक रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर उसका इंजन काट कर अजमेर सियालदह में जोड़ गया और 11बजकर 40 मिनट पर रवाना किया गया।
स्टेशन मास्टर झींझक रवि कान्त ने बताया कि अप की अजमेर सियालदह एक्स प्रेस के इंजन में खराबी आने के कारण ट्रेन 10बजकर 20 मिनट से 11बजकर 40 मिनट तक झींझक स्टेशन पर खड़ी रही बाद में डाउन की मालगाड़ी का इंजन काट कर उसमें जोड़ कर रवाना किया गया।