फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनकर आया छुट्टा सांड़

Mon, 06 Mar 2017 01:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

नवाबगंज के पत्रकारपुरम में शनिवार देर रात हादसा
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़कों पर अक्सर अन्ना पशु मंडराते नजर आते हैं। प्रशासन इस ओर ध्यान ही नहीं देता। इस लापरवाही का नतीजा किसी न किसी वाहन चालक की मौत के रूप में सामने आता है। कभी-कभी पशु खुद मारे जाते हैं।
विज्ञापन


कानपुर के नवाबगंज के पत्रकारपुरम में शनिवार देर रात सांड़ से तेज रफ्तार बुलेट टकरा गई। इससे सांड और बुलेट सवार दोनों की मौत हो गई। हादसे के वक्त बुलेट सवार हेलमेट नहीं लगाए था। कल्याणपुर के आवास विकास-एक निवासी बाबूलाल का छोटा बेटा जितेंद्र (29) किसी की कार चलाता था।

शनिवार रात वह ड्यूटी खत्म करके बुलेट से घर लौट रहा था। घर पहुंचने के चक्कर में वह तेज रफ्तार से बुलेट चला रहा था। पत्रकारपुरम में अचानक सांड़ सामने आ गया और बुलेट सीधे सांड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


सांड़ और जितेंद्र दोनों उछल कर दूर जा गिरे। साड़ की वहीं मौत हो गई। जबकि हैलट में डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर जितेंद्र की पत्नी गौरी, भाई गया, राजू और परिवार के तमाम लोग अस्पताल पहुंचे और शव से लिपट कर बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने उन लोगों को समझा कर शांत कराया। इंस्पेक्टर के मुताबिक रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें