फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन पलटा, दिल्ली से कानपुर के बीच रूट बाधित

Sat, 10 Jun 2017 01:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

जूही यार्ड में हादसे से कई ट्रेनें करीब चार घंटे तक फंसी रहीं
विज्ञापन
कानपुर में बेपटरी हुआ ट्रेन का इंजन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को मालगाड़ी का इंजन पलटने से दिल्ली से कानपुर के बीच रूट बाधित हो गया। इससे कानपुर आने वाली ट्रेनों को सिग्नल मिलना बंद हो गया और ट्रेनें अपने-अपने स्थानों पर रोक दी गईं। मामले की जानकारी पर इंजीनियरों की टीम ने इंजन को दुरुस्त कर रूट बाधित किया। करीब ढाई घंटे तक रूट बाधित होने से एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


जूही यार्ड में चार नंबर लाइन पर शुक्रवार दोपहर 1:50 बजे मालगाड़ी प्वाइंट को पार कर गई और पलट गई। जानकारी मिलने पर कंट्रोल ने दिल्ली रूट के सभी स्टेशनों पर मैसेज कर दिया कि ट्रेनों को रोक दें। सिग्नल रेड कर दिया गया। करीब एक दर्जन ट्रेनें जहां के तहां रोक दी गईं।   इंजन को शाम को चार बजे सही कराकर लाइन से हटाया गया। इस वजह से ट्रेनें साढ़े तीन से चार घंटे तक फंसी रहीं और देरी से सेंट्रल पहुंची। नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस पनकी में दोपहर डेढ़ बजे से खड़ी रही और शाम 4:15 बजे सेंट्रल पहुंची। इसी तरह नंदन कानन, महानंदा एक्सप्रेस, आनंद विहार भुवनेश्वर सुपरफास्ट, कालका मेल, तूफान मेल, आनंद विहार-राधिकापुर, सीमांचल एक्सप्रेस समेत दर्जन भर ट्रेनें साढ़े चार बजे के बाद सेंट्रल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें