जालौन। स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा श्रद्धा द्विवेदी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में टॉप किया है। वहीं एमएलबी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की छात्रा शालिनी बाथम ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, हाईस्कूल में आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कालेज की छात्रा कौशिकी शर्मा ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बाजी मारी।
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की छात्रा श्रृद्धा द्विवेदी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में टॉप किया है। इसके अलावा अंशिका सोनकिया 90.5 प्रतिशत एवं दीपिका देवी 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
हाईस्कूल में शिवम कुमार 89, पंकज पाल 88 व आनंद तिवारी 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
एमएलबी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा शालिनी बाथम ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में पहला स्थान प्राप्त किया। छात्र पुष्पेंद्र चौहान 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नगर में पहले स्थान पर रहे। तो वहीं, हाई स्कूल में छात्राओं में सिमरन कुशवाहा 89 प्रतिशत एवं छात्र विनय कुशवाहा 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहे।
आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट में सम्मिलित 68 छात्राओं में सना परवीन 85 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टाप पर रहीं। वहीं साक्षी गुप्ता 86 प्रतिशत एवं प्रियांशी द्विवेदी 83 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। हाईस्कूल में शामिल 85 छात्राओं में कौशिकी शर्मा 88 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं।
सुनीति चतुर्वेदी एवं अवंतिका गुर्जर क्रमश: 88 व 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
डा. अंबेडकर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में 56 छात्र सम्मिलित हुए। जिनमें 54 छात्र उत्तीर्ण हुए। तो वहीं इंटरमीडिएट का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा।
सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र रिषभ सिंह राजावत 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहले स्थान पर रहे। इसके अलावा धीरेंद्र सिंह 84 प्रतिशत, मोहित पाल 83 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।