फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर चालक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। बंदीमाता तिराहा के निकट सोमवार सुबह लोडर चालक ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली। मामला रेलवे पुलिस के अधीन होने के कारण काफी देर तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। बाद में थाना पुलिस ने शिनाख्त के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सुनौढा गांव निवासी रामकुमार वर्मा के परिवार में पत्नी रामवती के अलावा एक बेटी व तीन बेटों में मझला पुत्र अंकित (25) ड्राइवर था। वह बीते कुछ समय से निकट के गबड़हा गांव का एक लोडर चला रहा था। बताया गया है कि रविवार शाम अंकित लोडर लेकर घर से निकला था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। सुबह कस्बे के पंडित श्री नारायण पांडेय विद्यालय के सामने कानपुर कासगंज रेल मार्ग पर उसका कटा शव पड़ा देख लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मृतक का सिर व दोनों हाथ रेलवे ट्रैक के अंदर जब कि शेष धड़ बाहर पड़ा हुआ था। इससे पुलिस ने आशंका जताई कि युवक ने आत्महत्या की है। मृतक का लोडर निकट ही जी टी रोड के किनारे खड़ा था। वहीं आसपास घरों के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक रेलवे ट्रैक के इर्दगिर्द काफी देर से मंडरा रहा था, इस बीच कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन को देख वह अचानक रेलवे ट्रैक पर लेट गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे घर वालों का शव देख रो रोकर बेहाल हो गया। मामला रेलवे ट्रैक के अधीन होने के कारण थाना पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर किनारे तो रखवा दिया, लेकिन पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने में काफी वक्त लगा।
थाना प्रभारी राकेश मौर्या ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर पड़े शव की स्थिति देख प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने का कारण घरवाले नहीं बता पा रहे। वहीं अन्य लोगों से मिली जानकारी में प्रेम प्रसंग के चलते युवक द्वारा जान दिए जाने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें