झींझक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा।
- फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। गुरुवार को डीआरएम प्रयागराज ने झींझक रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म पर मिट्टी का ढेर जमा होने पर नाराजगी जताई। वहीं यात्री प्रतीक्षालय को आरपीएफ से खाली कराकर दूसरा कमरा देने के निर्देश दिए।
डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा ने प्लेटफार्म के टूटे टाइल्स देखकर ठीक कराने के निर्देश दिए। स्टेशन पर रखी अग्निशमन की बाल्टी बालू व पानी रखा था। स्टेशन अधीक्षक को रोजाना पानी बदलवाने के निर्देश दिए। जिससे पानी में मच्छर इकट्ठा न होने पाए। हैंडपंपों का निरीक्षण किया तो सब ठीक मिले। बाद में स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। रेलवे पुलिस बल के जवान रहते मिले। उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय खाली कराकर आरपीएफ को दूसरा कमरा देने की बात कही। जीआरपी को स्टेशन के नीचे बनी फैब्रिकेटेड बैरक में रखने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने खानपुर रोड जाने के लिए डीएफसी के अधिकारियों से कहकर ओवरब्रिज या अंडरपास निर्माण कराने की बात कही। इस दौरान सहायक अभियंता भावेश कुमार, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य श्याम मोहन दुबे, स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश, वीके सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, आरपीएफ के संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।