झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर संभलपुर से जम्मूतवी तक जाने वाली मुरी एक्सप्रेस का संचालन 11 जनवरी से शुरू होगा। ट्रेन बदले समय पर झींझक स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, मुरी एक्सप्रेस का रूरा, फफूंद व भरथना स्टेशन पर ठहराव रद्द कर दिया गया है।
कोविड-19 महामारी के चलते लॉकडाउन होने से अप व डाउन की मुरी एक्सप्रेस का संचालन बंद कर दिया था। रेल अधिकारियों ने 11 जनवरी से ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू करने के निर्देश जारी किए है। अप 08309 मुरी एक्सप्रेस संभलपुर से 11 जनवरी को चलेगी और झींझक स्टेशन पर 12 जनवरी की दोपहर 02:10 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुककर आगे की ओर रवाना होगी, जबकि डाउन 08310 मुरी एक्सप्रेस 14 जनवरी को जम्मूतवी से चलेगी और 15 जनवरी की दोपहर 12:59 बजे झींझक स्टेशन पहुंचेगी। यहां एक मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी।
बुधवार को यातायात निरीक्षक फफूंद ब्रजेश कुमार मीणा ने बताया कि 11 जनवरी से संभलपुर-जम्मूतवी स्पेशल (मुरी एक्सप्रेस) का संचालन शुरू होगा। इसका ठहराव झींझक स्टेशन पर है। रूरा, फफूंद व भरथना स्टेशन पर टे्रन का ठहराव रद्द कर दिया गया है। मुरी एक्सप्रेस अप में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार तथा डाउन में मंगलवार, शुक्रवार, रविवार व गुरुवार को आएगी।
-