फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: अज्ञात वाहन को बचाने में नाले में पलटा मुर्गी दाना से लदा ट्रेलर, चालक बचा

Mon, 22 Jun 2026 11:35 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार देर रात मुर्गी के दाना से लदा लदा एक ट्रेलर अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में चालक को मामूली चोटें ही आईं राजस्थान के मानिकपुर से मुर्गी के दाने लादकर बिहार के हाजीपुर पटना जा रहा था।

विज्ञापन


जैसे ही ट्रेलर औरैया थाना क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी अचानक सामने आए एक अज्ञात वाहन को बचाने के चक्कर में चालक तुलसी यादव पुत्र प्रीतम यादव निवासी गांव भट्टबीघा, थाना चोपड़न, जिला हजारीबाग, झारखंड संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित होकर ट्रेलर सड़क किनारे गहरे नाले में जा घुसा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। चालक को अंदरूनी चोटें आई थीं, जिसे एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि चालक की हालत खतरे से बाहर है। ट्रेलर के नाले में गिरने के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की मदद से स्थिति को संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें