फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: जिम के लिए निकले तीन युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Mon, 16 Nov 2026 03:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के गड़रियनपुरवा इलाके में प्रयागराज रोड पर सोमवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने जिम जा रहे तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घरों के चिराग बुझने से मोहल्लों में मातम छा गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


तीनों युवक सोमवार सुबह  जिम जाने के लिए घर से निकले थे। नेशनल हाईवे-2 पर गड़रियनपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतकों की पहचान स्पर्श गौतम (19) निवासी चित्रांश नगर, अनुज पाल (19) निवासी विष्णुपुरी कॉलोनी थाना राधानगर और विश्वेश पटेल निवासी तांबेश्वर मंदिर के पास के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें