फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत...चालक समेत दो घायल, CHC में भर्ती

Wed, 24 Apr 2024 08:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मूसानगर थाना क्षेत्र में ट्रक और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
kanpur road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मूसानगर थाना क्षेत्र के मुगल रोड में तड़के सुबह ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, घाटमपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने भोगनीपुर की ओर से आ रही डीसीएम में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे डीसीएम में बैठे घाटमपुर के वार्ड नंबर-एक के सुलखान (46) व वार्ड नंबर-17 के राहुल (22) समेत छत्तापुरवा थाना बिधनू के अजय (27) की मौत हो गई। वहीं, वार्ड नंबर-एक के रामबाबू व डीसीएम चालक निजाम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए पुखरायां, सीएससी में भर्ती कराया है। जेसीबी की मदद से ट्रक और डीसीएम को अलग-अलग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें