फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आढ़ती का नाले में मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी के आढ़ती का शव एक नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। आढ़ती के सिर पर हेलमेट लगा था। मौके से बाइक गायब है। सोमवार देर रात तक परिजन खोजबीन करते रहे, मगर कुछ पता नहीं चला। फतेहगढ़ कोतवाली में गुमशुदगी भी दे दी थी।
विज्ञापन

कादरीगेट थाना क्षेत्र के सातनपुर निवासी अजय कटियार नाले किनारे पेशाब करने गए, तो उन्होंने सेंट्रल जेल चौराहे से मंडी की ओर नाले में शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। फाेरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने लेने के बाद शव को बाहर निकाला। उनकी जेब में मोबाइल और चश्मा बरामद हुआ। देर शाम सिविल लाइंस फतेहगढ़ निवासी आकाश ने उनकी शिनाख्त पवन प्रताप सिंह (50) के रूप में की। बताया कि चाचा की मंडी में आढ़त की दुकान है। वह सोमवार शाम से ही लापता थे। कादरीगेट इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने शव कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया।
यहां पुत्र अंशुमन व चाचा बंटी ठाकुर ने बताया कि उन्हें आढ़त पर रात साढ़े आठ बजे तक देखा गया था। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। रात को ही फतेहगढ़ कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दे दी गई थी। काफी खोजबीन की गई। बाइक भी गायब है। इससे हत्या की आशंका है। उनके दो पुत्र युवराज व अंशुमन हैं। पत्नी यशोधरा आदि का रो-रो कर बुरा हाल है। वह पांच भाई बहनों में चौथे नंबर के थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


चैनल का ताला तोड़कर परचूनी की दुकान में चोरी
नवाबगंज। कस्बा तिराहे पर रामजी राठौर की परचून की दुकान है। वह सोमवार रात दुकान बंद कर पड़ोस में ही अपने घर चले गए। रात में किसी वक्त चोरों ने चैनल का ताला तोड़कर दुकान में रखे दो गत्ता कोल्डड्रिंक, दो कुंतल गेहूं और कबाड़ का सामान चोरी कर लिया। सुबह पहुंचने पर जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर देने के बाद जांच शुरू की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें