बुधवार शाम जय सिंह किराए की गाड़ी लेकर बड़ी बहन प्रिया सेंगर पत्नी प्रीतम व अन्य रिश्तेदारों को लेने औरैया जिले के बंथरा बिधूना गया था। रात डेढ़ बजे के करीब वापस लौटते समय गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर पामा के पास कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।
घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया
हादसे में कार सवार जयसिंह (25) पुत्र राजपाल निवासी भैथाना, बहन प्रिया सेंगर (40) पत्नी प्रीतम सिंह निवासी बंथरा बिधूना, पारिवारिक दादी रैननो देवी (70), प्रिया (14) पुत्री रामप्रकाश बंथरा बिधूना की मौत हो गई। जबकि चालक प्रदीप कुमार (35) निवासी भगीरथपुर गजनेर, पारुल उर्फ प्रज्ञा (14), पलक उर्फ प्रतीक्षा (16), कन्हैया (10), अंश (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।