फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में दर्दनाक हादसा: पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, परिजनों का इंतजार कर रही पुलिस

Fri, 24 May 2024 09:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: राघोपुर- मेहंदी घाट मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिनके शवों को सीएचसी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ी मोपेड बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में राघोपुर-मेहंदी घाट मार्ग पर पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

मृतकों की पहचान सांडी थाना क्षेत्र के संजलपुर निवासी मलखान (50) ,हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरसोहिया निवासी लल्ला भैया (48) और हरपालपुर कस्बा निवासी राम मंगल (45) के रूप में हुई है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। 
तीनों शव मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिए गए हैं। घटना के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने तलाश में जुटी है। बताया है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें