फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गर्मी से बढ़ी बिजली की खपत, लोकल फाल्ट बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जलवायु परिर्वतन के कारण बढ़ रही गर्मी से बिजली की खपत बढ़ गई है। विगत वर्ष के सापेक्ष अप्रैल में 21 हजार मेगावाट की खपत बढ़ी है। इसके साथ ही मई में डेढ़ गुना मांग बढ़ गई है। इसका असर बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में चार लाख 93 हजार 625 उपभोक्ता हैं, जिनको 57 विद्युत उपकेंद्रों से आपूर्ति की जाती है। विगत वर्ष की तुलना में 47 हजार बिजली उपभोक्ता बढ़ गए हैं। विगत वर्ष मार्च में जिले में 91,147 मेगावाट की बिजली की खपत हुई थी। अप्रैल 23 में एक लाख एक हजार 973 मेगावाट और मई में एक लाख 11 हजार 782 मेगावाट खपत हुई थी। मगर इस बार तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। इससे बिजली की मांग बढ़ गई है। इस बार मार्च में आठ हजार मेगावाट अधिक बिजली की खपत हुई। मार्च में 99,965 मेगावाट बिजली की जिले में खपत हुई। अप्रैल में 1,23,037 मेगावाट की खपत हुई, जो विगत वर्ष से 21,044 मेगावाट अधिक है। मई में खपत डेढ़ गुना बढ़ गई है।
जिस हिसाब से खपत और लोड बढ़ा। उसके अनुसार सिस्टम में सुधार नहीं आया है। विभाग की ओर से लगातार लाइन मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन अभी भी कई जगह जर्जर लाइनें हैं। ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी लोड के हिसाब से कम है। लोड अधिक होने से लगातार कटौती भी बढ़ रही है। ट्रिपिंग भी हो रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि मांग तो बढ़ी है, बिजली लाइन को बदलने और सही करने का कार्य भी चल रहा है। प्रयास है कि सभी क्षेत्रों में आपूर्ति निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें