कानपुर में चैत्र रामनवमी के अवसर पर रविवार को रावतपुर स्थित रामलला मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। रविवार सुबह चार बजे से यात्रा के समापन तक डायवर्जन लागू रहेगा। विजयनगर चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्टरी चौराहा होते हुए मसवानपुर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन विजय नगर चौराहा, फजलगंज चौराहा, जरीब चौकी चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
इन रास्तों से गुजर सकेंगे वाहन
- शारदानगर क्रॉसिंग से छपेड़ा पुलिया चौराहा होते हुए नमक फैक्टरी चौराहे की तरफ नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन शारदा नगर से गुरुदेव चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मसवानपुर चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्टरी चौराहा होते हुए विजय नगर चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन दलहन क्रॉसिंग की ओर होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- सिलिंडर चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन केडीएमए स्कूल के सामने से होकर शनेश्वर मंदिर तिराहा की ओर नहीं जा सकेंगे।